भोपाल।एक बार फिर मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार के भीतर चल रही खींचतान खुलकर सामने आ गई है। दिग्विजय सिंह की मंत्रियों को लिखी चिट्ठी पर वन मंत्री उमंग सिंघार के बयान के बाद विपक्ष ने इस पर मोर्चा खोल दिया है। सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, 'इस वक्त मध्य प्रदेश में अभूतपूर्व संवैधानिक संकट पैदा हो गया हैकमलनाथ कैबिनेट के मंत्री कह रहे हैं कि उनकी सरकार दिग्विजय सिंहचला रहे हैं। उनकी चिट्ठी मंत्रियों के पास जा रही है। वो मंत्रियों से काम का हिसाब मांग रहे हैं, सवाल पूछ रहे हैं कि कौन से काम हुए और कौन से नहीं? क्या वो जिस काम के बारे में पूछ रहे हैं वो जनता से जुड़े हैं। शिवराज सिंह यहीं नहीं रुके उन्होंने मौजदा राजनीतिक हालात पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि, 'दिग्विजय सिंह संवैधानिक पद पर न होते हुए भी हिसाब मांग रहे हैं।
मंत्री सिंधार के बयान से मचा बवाल, शिवराज का सवाल- सोनिया गांधी बताएं कौन चला रह सरकार